सतोपन्थ ताल | |
---|---|
Satopanth Tal | |
सतोपन्थ ताल | |
स्थान | गढ़वाल हिमालय, उत्तराखण्ड |
निर्देशांक | 30°44′38″N 79°21′25″E / 30.744°N 79.357°Eनिर्देशांक: 30°44′38″N 79°21′25″E / 30.744°N 79.357°E |
द्रोणी देश | ![]() |
सतही ऊँचाई | 4,600 मी॰ (15,100 फीट) |
अधिकतम तापमान | 12 °से. (54 °फ़ै) |
न्यूनतम तापमान | −36 °से. (−33 °फ़ै) |
सतोपन्थ ताल (Satopanth Tal) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल मण्डल में स्थित एक पर्वतीय झील है। यह 4,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित झील हिमालय के हिम-ढके पर्वतों से घिरी है। इसका हिन्दू धर्म में महत्व है और समीप के माणा गाँव के निवासी अपने पितरों की अस्थियाँ इस ताल में विसर्जित करते हैं। बद्रीनाथ से यहाँ पैदल पहुँचने के लिए एक 22 किमी लम्बी हाईकिंग पगडंडी भी है, जो पर्यटकों में लोकप्रिय है।[1][2]