सरस्वती नदी Saraswati River | |
---|---|
![]() सरस्वती नदी और उसे पार करता भीम पुल | |
![]() गढ़वाल में गंगा नदी का नदीशीर्ष। मानचित्र के ऊपर मध्य में सरस्वती नदी देखी जा सकती है। | |
स्थान | |
देश |
![]() |
राज्य | उत्तराखण्ड |
मण्डल | गढ़वाल मण्डल |
ज़िले | चमोली ज़िला |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | गढ़वाल हिमालय |
नदीमुख | अलकनन्दा नदी |
• स्थान |
केशव प्रयाग माणा, उत्तराखण्ड |
• निर्देशांक |
30°46′16″N 79°29′38″E / 30.771°N 79.494°Eनिर्देशांक: 30°46′16″N 79°29′38″E / 30.771°N 79.494°E |
जलसम्भर लक्षण |
सरस्वती नदी (Saraswati River) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह अलकनन्दा नदी की एक मुख्य उपनदी है, और माणा गाँव के समीप स्थित केशव प्रयाग में उस से संगम करती है। अलकनन्दा नदी स्वयं देवप्रयाग में भागीरथी नदी से संगम करती है और वहाँ से इसे गंगा नदी कहा जाता है। सरस्वती नदी के पार एक प्राकृतिक शिला-सेतु है जिसे "भीम पुल" कहा जाता है, और जिसके द्वारा वसुधारा जलप्रपात और सतोपन्थ ताल तक चला जा सकता है।[1][2][3] स्थानीय मान्यता है कि महाभारत के भीम ने द्रौपदी को नदी पार कराने के लिए भीम पुल बनाया था।[4]