![]() | |
![]() साईलैब का रनिंग स्थिति में स्क्रीनचित्र | |
डेवलपर | साईलैब इंटरप्राइज़ेज़ |
---|---|
आखिरी संस्करण | 6.1.1 / 16 जुलाई 2021 |
प्रोग्रामिंग भाषा | साइलैब, C, सी++, जावा, फ़ोरट्रान |
ऑपरेटिंग सिस्टम | GNU/Linux, Windows, Mac OS X, BSD |
भाषा | अंग्रेज़ी, जर्मन, स्पेनिश, फ़्रांसीसी, इतालवी, जापानी, पुर्तगाली (ब्राज़ील), रूसी, यूक्रेनियाई, चीनी, चेक, पोलिश |
प्रकार | तकनीकी गणन |
लाइसेंस | CeCILL (जीपीएल-संगत) |
वेबसाइट |
www |
साईलैब (Scilab) एक मुक्तस्रोत आंकिक विश्लेषण का सॉफ्टवेयर पैकेज है। इसे सन १९९० से ही इन्स्टिट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इन्फार्मेटिक एट एन आटोमेटिक (INRIA) एवं इकोल नेशनल डेस पॉन्ट्स एट चौसेस (ENPC) के अनुसंधानकर्ताओं ने विकसित किया है। सन २००३ में साईलैब कॉन्सोर्सिअम की स्थापना के पश्चात से ही इसकी देख-रेख एवं विकास INRIA द्वारा की जा रही है।
साइलैब वास्तव में एक उच्च-स्तर की प्रोग्रामन भाषा है। इसका अर्थ यह है कि कुछ ही लाइन के कोड लिखने पर भी बड़ी-बड़ी गणनाएँ हो जाती हैं। साइलैब सभी मूल डेटा के प्रकारों (primitive data types) को उनके तुल्य एक मैट्रिक्स के रूप में बदलकर काम करता है। जहाँ तक काम का प्रश्न है, यह मैटलैब (MATLAB) जैसा ही है किन्तु यह बिना मूल्य के ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसका सिन्टैक्स भी मैटलैब जैसा ही है। किन्तु ऐसा नहीं है कि साईलैब का सभी कोड ज्यों का त्यों मैटलैब में या मैटलैब के सारे कोड साईलैब में पूरी तरह से चल जायेंगे। साईलैब में एक परिवर्तक (कन्वर्टर) की सुविधा भी है जो मैटलैब के स्रोत-कोड को साईलैब के स्रोत-कोड में बदल देता है। सामान्य गणितीय कार्यों के अलावा यह सॉफ्टवेयर, संकेत प्रसंस्करण, सांख्यिकीय विश्लेषण, छवि सुधार तथा नियंत्रण तंत्रों की डिजाइन आदि में बहुत उपयोगी है।
साईलैब में एक पैकेज और भी है जिसका नाम एक्स्कॉस (Xcos) है जो साईकॉस (SciCos) का ही एक रूप है। साईकॉस, मैटलैब के साथ आने वाले सिमूलिंक जैसा है जो ग्राफीय ब्लॉक आरेखों का उपयोग करके सतत व डिस्क्रीट गतिक तंत्रों को मॉडल करने व सिमुलेट करने में सहायता करता है।
-->A=[0 1;2 4]
A =
! 0. 1. !
! 2. 4. !
-->B=inv(A) // इन्वर्स
B =
! - 2. .5 !
! 1. 0. !
-->A*B
ans =
! 1. 0. !
! 0. 1. !
-->