इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। स्रोत खोजें: "सिंगापुर में पर्यटन" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![]() | इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
सिंगापुर में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है और हर साल ये लाखों की संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।[1] इसके सांस्कृतिक आकर्षण का श्रेय इसकी सांस्कृतिक विविधता को दिया जाता है जो इसके औपनिवेशिक इतिहास और चीनी, मलय, भारतीय और अरब जातीयता को दर्शाता है। इस देश में पर्यावरण का पूरा ख्याल रखा जाता है और प्रकृति तथा विरासत संरक्षण संबंधी कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। यहां जिन चार भाषाओं को आधिकारिक दर्जा प्राप्त है उनमें अंग्रेजी सबसे ज्यादा प्रचलित है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली और समझी जाने वाली भाषा है और जब कोई पर्यटक सिंगापुर पहुंचता है और वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करता है, खासकर जब कुछ खरीदारी करता है तब उसे काफी सुविधा होती है। सिंगापुर की यातायात व्यवस्था बहुत अच्छी है और ये करीब-करीब वहां के सभी पर्यटन स्थलों को कवर करती है जिससे पर्यटकों को घूमने में आसानी रहती है। इसमें यहां का बेहद लोकप्रिय मास रैपिड ट्रांजिट (MRT) सिस्टम भी शामिल है।
सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो ये दर्जा ऑर्चर्ड रोड डिस्ट्रिक्ट को जाता है; यहां बहुमंजिला शॉपिंग सेंटर्स की और होटलों की भरमार है। सिंगापुर के दूसरे आकर्षक पर्यटन स्थलों में सिंगापुर चिड़ियाघर और नाइट सफारी को शामिल किया जा सकता है, जहां पर्यटकों को एशियाई, अफ्रीकी और अमेरिकी जीवों को रात के अंधेरे में देखने का मौका मिलता है। खास बात ये है कि यहां पर्यटक इन जंगली जानवरों को पिंजरे के अंदर नहीं बल्कि आमने-सामने देख सकते हैं। सिंगापुर चिड़ियाघर एक खास तरह का ओपन जू है, जहां जानवरों को पिंजरे के बजाए एक ऐसे घेरे में रखा जाता है जिनके चारों ओर गहरी खाई बनी है। ये खाइयां सूखी अथवा पानी से भरी हो सकती हैं। जूरोंग बर्ड पार्क एक अन्य जूलॉजिकल गार्डन है जो पक्षियों पर केंद्रित है। यहां पर्यटकों को एक हजार फ्लैमिंगों पक्षियों के झुंड के अलावा दुनिया भर में पाए जाने वाले पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों और किस्मों को देखने का मौका मिलता है। सेंटोसा द्वीप भी पर्यटकों के आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हर साल पचास लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। ये द्वीप सिंगापुर के दक्षिण में स्थित है और यहां फोर्ट सिलोसो जैसे 20-30 प्रसिद्ध स्थान हैं; फोर्ट सिलोसो को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी हमले से बचाव करने के लिए एक किले के रूप में बनाया गया था। फोर्ट सिलोसो में पर्यटकों को दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल की गयी छोटी बंदूकों से लेकर 16 पाउंड यानी करीब सात किलो वजनी बंदूकें भी देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा इस द्वीप पर टाइगर स्काई टावर बनाया गया है जहां से पूरे सेंटोसा द्वीप के साथ-साथ सेंटोसा ल्यूज का नजारा भी देखा जा सकता है; सेंटोसा ल्यूज में एक या दो लोग पैरों को सीधा आगे करके लेटते हैं और फिसलने का मजा लेते हैं। अपने वजन को इधर-उधर करके या लगाम को खींचकर इसे चलाया जाता है। सिंगापुर में मरिना बे सैंड्स और रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा नामक दो एकीकृत रिसॉर्ट्स भी हैं जहां कैसिनो यानी जुआ खेलने के अड्डे मौजूद हैं।
सिंगापुर में पहुंचने वाले पर्यटकों के आंकड़ों की बात करें, तो साल 2006 में सभी उम्मीदों को तोड़ते हुए रिकॉर्ड 97 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो कि इससे पहले के साल यानी 2005 में पहुंचने वाले 89 लाख पर्यटकों से ज्यादा है।[1]
पर्यटकों ने साल 2005 के 10.8 अरब के मुकाबले साल 2006 में 12.4 अरब सिंगापुर डॉलर खर्च किए, जो कि पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है।[1]
साल 2006 में सिंगापुर पहुंचने वाले पर्यटकों ने औसतन यहां 4.2 दिन गुजारे. इनमें 18 लाख पर्यटकों के साथ इंडोनेशिया पर्यटकों का मुख्य स्रोत रहा, उसके बाद करीब दस लाख पर्यटकों के साथ चीन का नंबर आता है। इस दौरान मलेशिया से भी करीब दस लाख पर्यटक सिंगापुर पहुंचे थे।[1]
जहां तक 2006 में होटल की औसत औक्युपेंसी दर का सवाल है तो ये करीब 86 फीसदी रही, जो कि साल 2005 की तुलना में 1.4 फीसदी ज्यादा है। 2005 में ये दर 84 फीसदी रही थी।[1]
2006 में सिंगापुर के होटलों के कमरों के किराए ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस दौरान कमरों का किराया 164 सिंगापुर डॉलर तक पहुंच गया था, जो 2005 के 137 सिंगापुर डॉलर से 19.6 फीसदी ज्यादा है।[1]
साल 2006 में कमरों से हुई कुल आय, विजिटर डे और उपलब्ध कमरों से हुई कमाई क्रमश: 1.5 अरब, 3.29 करोड़ और 140 सिंगापुर डॉलर रही. 2005 की तुलना में इन तीनों ही सेक्टर्स में अच्छी खासी वृद्धि देखी गई।[1]
साल 2007 में 1.03 करोड़ पर्यटक सिंगापुर में पहुंचे।
सिंगापुर में महत्वाकांक्षी टूरिज्म 2015 का जो ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है, उसके मुताबिक 2015 तक पर्यटकों की संख्या बढ़कर 1.7 करोड़ और पर्यटन से होने वाली कमाई 30 अरब सिंगापुर डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्ष | पर्यटन आगमन | [1] पिछली अवधि से प्रतिशत में परिवर्तन |
---|---|---|
1965 | 99,000 | |
1970 | 579,000 | 488.1% |
1975 | 1,324,000 | 128.6% |
1980 | 2,562,000 | 93.5% |
1985 | 3,031,000 | 18.3% |
1990 | 5,323,000 | 75.6% |
1995 | 7,137,000 | 34.1% |
2000 | 7,691,399 | 7.8% |
2005 | [2] 8,942,408 | 7.4% |
वर्ष | पर्यटन आगमन | [1] पिछले वर्ष से प्रतिशत में परिवर्तन |
---|---|---|
1997 | 7,197,871 | -1.30 |
1998 | 6,242,152 | -13.28% |
1999 | 6,958,201 | 11.47% |
2000 | 7,691,399 | 10.54% |
2001 | 7,522,163 | -2.20% |
2002 | 7,567,110 | 0.60% |
2003 | 6,126,569 | -19.04% |
2004 | 8,328,118 | 35.92% |
2005 | [3] 8,942,408 | 7.4% |
2006 | 9,748,207 | 9.0% |
2007 | [4] 10,284,545 | 5.5% |
2008 | [5] 10,115,638 | -1.6% |
पर्यटन के लिए पहुंचने वाले लोग खूब खरीदारी करते हैं। ऐसे ही पर्यटकों का ख्याल रखते हुए सिंगापुर में मरीना बे, बुगीस स्ट्रीट, चाइनाटाउन, गेलैंग सराय, कांपोंग गेलाम, अरब स्ट्रीट, लिटिल इंडिया, नॉर्थ ब्रिज रोड, ऑर्चर्ड रोड और द सबर्ब्स जैसे शॉपिंग सेंटर विकसित किए गए हैं।
सिंगापुर की कोशिश है कि वो दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार का प्रमुख केंद्र बने और इसी को ध्यान में रखते हुए ऑर्चर्ड रोड डिस्ट्रिक्ट में एक विशाल इलाके को विकसित किया गया है। ऑर्चर्ड रोड पर कई बहुमंजिला शॉपिंग सेंटर्स स्थित हैं। इस इलाके में कई होटल भी हैं और ये डाउनटाउन कोर के अलावा सिंगापुर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी खरीदारी के लिए ऑर्चर्ड रोड पर आते हैं।
सिंगापुर के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर ऑर्चर्ड रोड के अलावा विवोसिटी ने भी 2006 में अपने शुभारंभ के बाद से लाखों लोगों को आकर्षित किया है।[6]
पर्यटकों द्वारा सिंगापुर में खरीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड और कई अन्य संगठन हर साल ग्रेट सिंगापुर सेल का आयोजन करते हैं। जहां इस सेल में शामिल आउटलेट्स पर खरीदारों को भारी छूट और मोलभाव करने का मौका मिलता है। साल 2007 में सिंगापुर पर्यटन बोर्ड ने देर रात तक शॉपिंग के लिए "लेट नाइट शॉपिंग" की शुरुआत की.[7] पर्यटक ऑर्चर्ड रोड पर "लेट नाइट शॉपिंग" के तहत हर शनिावार को रात ग्यारह बजे तक स्पेशल डील या प्रोमोशंस में शामिल खुदरा दुकानदारों के पास किफायती शॉपिंग का लुत्फ उठाया जा सकते हैं।
सिंगापुर के दक्षिण में स्थित सेंटोसा यहां का एक अपेक्षाकृत बड़ा द्वीप है। समुद्रतट के सामने आकर्षक रिसॉर्ट के अलावा इस द्वीप के दूसरे आकर्षक पर्यटक केंद्रों में फोर्ट सिलोसो, इसका ऐतिहासिक म्यूजियम, अंडरवाटर वर्ल्ड एक्वेरियम और टाइगर स्काई टावर शामिल है। सिंगापुर में दो कैसिनो (एकीकृत रिसॉर्ट्स) भी हैं; मरिना बे सैंड्स तथा रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा (सिंगापुर का यूनिवर्सल स्टूडियो यहीं स्थित है). सिंगापुर में इन रिसॉर्ट्स पर कैसिनो बनाने का प्रस्ताव विवादास्पद रहा था।
सिंगापुर में एक से बढ़कर एक पार्क और परियोजनाएं हैं जो अक्सर यहां के प्राकृतिक उष्णकटिबंधीय माहौल को दर्शाते हैं।
सिंगापुर जू और नाइट सफारी में लोगों को रात के अंधेरे में एशियाई, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकीदक्षिण अमेरिका जीवों को देखने का मौका मिलता है। लोग इन जंगली जानवरों को बिना किसी बाधा के आमने-सामने देख सकते हैं।
सिंगापुर बोटानिकल गार्डन 52 हेक्टेयर इलाके में फैला है और आम लोगों के लिए खुला है; यहां नैशनल ऑर्किड कलेक्शन के तहत तीन हजार से ज्यादा ऑर्किड उगाए गए हैं।
हाल ही में सरकार सुंगेई बुलोह वेटलैंड्स रिजर्व को लोगों को उनके आधुनिक जीवन के तनाव से दूर एक शांत माहौल में कुछ वक्त गुजारने की जगह के तौर पर प्रमोट कर रही है।
बूकित तिमाह नेचर रिजर्व एक विशाल प्राकृतिक रिजर्व है जिसमें बूकित तिमाह हिल्स का ज्यादातर हिस्सा शामिल है और ये इस द्वीप का एकमात्र ऐसा इलाका है जहां अब भी वर्षा वन मौजूद हैं।
जूरोंग बर्ड पार्क में दुनिया भर के विभिन्न तरह के आकर्षक पक्षियों की भरमार है जिसमें एक हजार फ्लैमिंगो का झुंड भी शामिल है।
पुलाऊ उबिन सिंगापुर के समुद्रतट से दूर एक ऐसा द्वीप है जो अब धीरे-धीरे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। यहां के प्राकृतिक वन्यजीव के साथ अब तक कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
सिंगापुर की पाक प्रणाली बेहद खास है और यहां के लोग इसी खासियत को अपनी संस्कृति में जातीय विविधता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानते हैं। सिंगापुर के हॉकर केंद्रों पर, खासकर पारंपरिक मलय हॉकर स्टॉल्स पर हलाल पकवान बेचे जाते हैं, जहां हलाल वर्जन के पारंपरिक तमिल और चीनी पकवान मिल सकते हैं। वहीं चाइनीज स्टालों पर मलय या भारतीय सामग्री, पकवान विधि या पूरा का पूरा पकवान भी उनकी कैटरिंग में देखा जा सकता है। कुछ पकवानों में इन तीनों संस्कृतियों का प्रभाव देखा जा सकता है, जबकि कुछ पकवानों पर शेष एशियाई देशों और पश्चिम का असर देखा जा सकता है।
इन्हीं खासियतों ने सिंगापुर के पकवान को बेहद उन्नत और एक सांस्कृतिक आकर्षण बना दिया है। रेस्तराओं की तुलना में ज्यादातर तैयार भोजन हॉकर सेंटर्स या फूड कोर्ट जैसे (लाउ पा सत) पर उपलब्ध होते हैं। सिंगापुर में ऐसे सेंटर्स अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में मौजूद हैं जहां पकवानों की कीमत तुलनात्मक रूप से कम होती है और इसी वजह से ये ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
सिंगापुर में शॉपिंग के साथ-साथ खान-पान को भी खास कर पर्यटकों के लिए एक आकर्षण के तौर पर प्रचारित किया जाता है और ये काम आमतौर पर सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड या इससे जुड़ी दूसरी संस्थाएं करती हैं। सिंगापुर की पाक प्रणाली के प्रचार के लिए सरकार हर साल जुलाई में सिंगापुर फूड फेस्टिवल का आयोजन करती है। स्थानीय पकवान में बहुसंस्कृतिवाद की मौजूदगी, हर तरह के देसी-विदेशी व्यंजनों की उपलब्धता, पूरे साल भर हर बजट में फिट बैठने वाली कीमतों पर भोजन मिलना, इन्हें एक फूड पैराडाइस यानी व्यंजन के स्वर्ग बनाने में मदद करते हैं जो इस तरह के उपनाम के दावे करने वाले दूसरे पर्यटक देशों को कड़ी टक्कर भी देता है। यहां जो विभिन्न तरह के पकवान मिलते हैं, उसमें अक्सर सिंगापुर पोर्ट का एक अनुकूल रूट पर होना मददगार साबित होता है।
इन दिनों वहां मैक डोनल्ड्स, पिज्जा हट, केएफसी, बर्गर किंग, सबवे, लॉन्ग जॉन सिल्वर्स और मॉस बर्गर जैसे फास्ट फ़ूड चेन्स का भी फैलाव हुआ है। इसके साथ ही वहां स्थानीय रेस्तराओं की भरमार तो पहले से ही है। हालांकि इस तरह की चीजें वैश्विक मुद्दा बन चुके मोटापे को बढ़ावा देती हैं जिसे सिंगापुर प्रशासन भी स्वीकार करता है। यही वजह है कि अब इस तरह की चीजों को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है।
सिंगापुर में शाकाहारी और हलाल भोजन भी बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।
सिंगापुर मीडिया के मुताबिक सिंगापुर नाइटलाइफ़, बेहतरीन डाइनिंग और शॉपिंग के लिए दुनिया के पांच प्रमुख देशों में शामिल है। सिंगापुर में लोकप्रिय नाइटस्पॉट्स की बात करें तो उनमें निम्नलिखित स्थान शामिल हैं:
सिंगापुर नदी के मुहाने पर स्थित बोट क्वे सिंगापुर का एक ऐतिहासिक जहाजी घाट है। यहां की दुकानों को खास तरीके से संरक्षित किया गया है और अब यहां कई बार, पब और रेस्टोरेंट्स भी बन गए हैं।
यहां दुनिया भर की शराब और खानपान के विकल्प मौजूद हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय वे डाइनिंग बार हैं जो नदी के किनारे स्थित हैं। एक बेहतरीन रात्रिभोज के बाद पर्यटक यहां मौजूद विभिन्न पब या डिस्को का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा वहां भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहां हिंदी म्यूजिक लाउंज काफी लोकप्रिय हैं, जहां चमचमाती पोशाकों में सुंदर भारतीय नर्तकियों को बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर थिरकते देखा जा सकता है।
ऐसे हिंदी म्यूजिक लाउंज में खज़ाना, बॉलीवुड धून, क्लब कोलाबा, तराना, घुंघरू, क्रिश, टेबल, हल्दी जैसे नाम लोकप्रिय हैं।
क्लार्क क्वे सिंगापुर नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक जहाजी घाट है और सिंगापुर का एक प्रमुख पार्टी सेंटर है। इतना ही नहीं ये बोट क्वे के मुकाबले सिंगापुर नदी के मुहाने के अधिक ऊपर स्थित है। फिलहाल यहां जिन पांच वेयरहाउस का पुनः निर्माण किया गया है, उनमें कई रेस्तरां और पुराने जमाने की चीजों की दुकानें मौजूद हैं। यहां तट से सटे कई चाइनीज जंक्स (टोंगकांग्स) भी मौजूद हैं जिन्हें अब बहते हुए पब और रेस्तरां के तौर पर विकसित किया गया है। क्रेजी हॉर्स पैरिस ने दिसंबर, 2005 में क्लार्क क्वे में दुनिया में अपने तीसरे कैबरे शो की शुरुआत की, लेकिन खराब कारोबार की वजह से उसे ये फरवरी, 2007 में बंद करना पड़ा. दिसंबर 2005 में क्लार्क क्वे में मिनिस्ट्री ऑफ साउंड खोला गया, लेकिन यह भी कारोबार नहीं कर पाया।
2008 में शुरू हुआ और 2009 के आखिर तक जारी रहेगा.[8][9]
क्लार्क क्वे में 50 से भी ज्यादा होटल हैं, जहां 20 तरह के पकवान परोसे जाते हैं। इसके अलावा यहां बीस से ज्यादा बार, क्लब और पब भी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे पबों में से कुछ क्लार्क क्वे में स्थित हैं।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर पर्यटन बोर्ड पूरे साल विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। ऐसे ही कुछ प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो उनमें चिंगाए परे़ड, सिंगापुर आर्ट्स फेस्टिवल और सिंगापुर गार्डन फेस्टिवल शामिल हैं।
सिंगापुर ने 2008 FIA फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप (सिंगापुर ग्रां प्री) के एक राउंड की मेजबानी भी की थी।[10] इस रेस का आयोजन मरिना बे के न्यू स्ट्रीट सर्किट पर किया गया था। खास बात ये थी कि फॉर्मूला वन के इतिहास में पहली बार रेस को रात में आयोजित किया गया. जिस तरह से यह आयोजन किया गया, इसकी प्लानिंग की गई और इस पर जितनी मेहनत की गई, इसे एक बड़ी कामयाबी माना गया.[1] . इसके अलावा साल 2010 में सिंगापुर ने प्रथम यूथ ओलंपिक गेम्स की मेजबानी भी की, जिसमें सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड (एसटीबी) हर रात कम से कम 1.8 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद थी।[11]
हांगकांग, टोक्यो और शंघाई जैसे एशियाई शहरों से मुकाबला करने के लिए सिंगापुर का भी कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए सिंगापुर शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि वो सिंगापुर शहर को और ज्यादा जीवंत और रोमांचक शहर बनाएगा. इसके लिए पूरे शहर को रौशनी से जगमगा दिया जाएगा. जाहिर है इसका उद्देश्य सिंगापुर में और अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करना है। इससे सिंगापुर का आकर्षण बढ़ेगा और दुनिया में इसे और ऊंचा स्थान प्राप्त होगा. शहर में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसकी सेंट्रल बिजनस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) की सिटी स्काईलाइन में आयेगा. 2009 तक, CBD में हर गगनचुंबी इमारत को चमकदार नीयोन लाइटों से सजा दिया जायेगा; ये लाइटें समय-समय पर उत्सवों या समारोहों के मौके पर अलग-अलग तरीके से चमकेंगी. इसके साथ ही हर रात को वाटरफ्रंट शो भी आयोजित किया जाएगा.[12]
रात के दौरान शहर के चार मुख्य इलाकों में जो तब्दीली होगी, वे इस प्रकार हैं:
सरकार को उम्मीद है कि विशेष रूप से मरीना बे तथा सेंटोसा पर किये जा रहे प्रमुख विकास कार्यों के मद्देनजर 2015 तक यहां प्रतिवर्ष 17 मिलियन पर्यटक आएंगे:
![]() |
विकियात्रा पर Singapore के लिए यात्रा गाइड |