ध्येय | वसुधैव कुटुम्बकम् विश्व एक परिवार है |
---|---|
प्रकार | निजी मानित विश्वविद्यालय |
स्थापित | 1971 |
संस्थापक | शान्ताराम बलवन्त मजुमदार |
जनक संस्था | सिंबियोसिस सोसायटी |
संबद्ध | यूजीसी, एएएलएयू[1] |
कुलाधिपति | [शान्ताराम बलवन्त मजुमदार]][2] |
उपकुलपति | रामकृष्णन रमन[3] |
स्थान | पुणे, महाराष्ट्र, भारत 18°32′15″N 73°43′53″E / 18.537479°N 73.731267°Eनिर्देशांक: 18°32′15″N 73°43′53″E / 18.537479°N 73.731267°E |
परिसर | शहरी, multiples[4] |
शुभंकर | आम आदमी[5] |
जालस्थल | www |
|
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (सम विश्वविद्यालय) (अंग्रेज़ी: Symbiosis International University) भारतीय नगर पुणे में स्थित निजी सम विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के 41 से अधिक शैक्षणिक संस्थान हैं[6] जिनके विभिन्न परिसर पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, नागपुर, नासिक, नोएडा में स्थित हैं। विश्वविद्यालय के नागपुर स्थित परिसर की स्थापना सन् 2019 में आरम्भ हुई।[7]
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को सन् 2023 की क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग द्वारा एशिया में 351-400वां स्थान दिया गया था। सन् 2023 की टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इसे दुनिया में 801-1000वां स्थान दिया गया था। सन् 2022 में एशिया में 251-300 और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 301-350 की रैंकिग मिली।
भारत में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने सन् 2021 में सिम्बायोसिस को विश्वविद्यालयों में 38वां स्थान दिया।
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इसके इंजीनियरिंग कॉलेज को 2020 में इंडिया टुडे द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेजों में 48वां स्थान दिया गया था। सन् 2022 में आउटलुक इंडिया द्वारा इसे भारत के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13वां स्थान दिया गया था।
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट आउटलुक इंडिया "आउटलुक-आईसीएआरई एमबीए रैंकिंग: द्वारा इसे भारत के निजी बिजनेस स्कूलों में छठा स्थान दिया गया था: सन् 2020 के शीर्ष 150 निजी एमबीए संस्थान को स्थान मिला। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने 2021 में इसे 20वां स्थान दिया।