सुनीता रानी (जन्म ४ दिसंबर १९७९) एक भारतीय एथलीट है जिन्होंने १४वीं एशियाई खेलों में १५०० मीटर में स्वर्ण पदक और ५००० मीटर में कांस्य पदक जीता। उनका समय ४: ६०.०३ १५०० मीटर में वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री [1] से सम्मानित किया गया। वह वर्तमान में पंजाब पुलिस में एसपी के रूप में काम कर रही हैं।