सुहेलवा वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Suhelwa Wildlife Sanctuary सुहेलदेव वन्य अभयारण्य | |
अवस्थिति | बलरामपुर, गोण्डा और श्रावस्ती ज़िले उत्तर प्रदेश ![]() |
निर्देशांक | 27°51′N 82°06′E / 27.85°N 82.10°Eनिर्देशांक: 27°51′N 82°06′E / 27.85°N 82.10°E |
क्षेत्रफल | 452 कि॰मी2 (175 वर्ग मील) |
पदनामित | 1988 |
सुहेलवा वन्य अभयारण्य (Suhelwa Wildlife Sanctuary), जिसे सुहेलदेव वन्य अभयारण्य (Suheldev Wildlife Sanctuary) भी कहा जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। यह राज्य के बलरामपुर, गोण्डा और श्रावस्ती ज़िलो पर नेपाल की सीमा के समीप विस्तारित है। इसे सन् 1988 में एक अभयारण्य घोषित करा गया था और इसका क्षेत्रफल 452 कि॰मी2 (175 वर्ग मील) है।[1][2]
यहाँ बाघ, भारतीय तेन्दुआ, स्लोथ रीछ, भेड़िया, नीलगाय और हिरण मिलते हैं।