सोनमर्ग Sonamarg سونہ مرگ | |
---|---|
![]() सोनमर्ग से उत्तर दिशा का दृश्य | |
निर्देशांक: 34°18′07″N 75°17′35″E / 34.302°N 75.293°Eनिर्देशांक: 34°18′07″N 75°17′35″E / 34.302°N 75.293°E | |
ज़िला | गान्दरबल ज़िला |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
देश | ![]() |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,051 |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
सोनमर्ग या सोनामर्ग भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में ३,००० मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यह सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की घाटी में है। सोनमर्ग से आगे ऊँचे पर्वत हैं और कई प्रसिद्ध हिमानियाँ (ग्लेशियर) स्थित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग १ इसे पश्चिम में श्रीनगर और पूर्व में लद्दाख़ से जोड़ता है।[1]
मर्ग का अर्थ 'घास का खुला मैदान' होता है। सोनमर्ग का मतलब 'सोने का मर्ग' है।[1]