हटिया स्टेशन | |
---|---|
भारतीय रेलवे स्टेशन | |
![]() | |
सामान्य जानकारी | |
स्थान | राँची, राँची ज़िला, झारखंड![]() |
निर्देशांक | 23°18′34″N 85°18′31″E / 23.30944°N 85.30861°Eनिर्देशांक: 23°18′34″N 85°18′31″E / 23.30944°N 85.30861°E |
उन्नति | 657 मीटर (2,156 फीट) |
लाइन(एँ)/रेखा(एँ) | नेताजी एस.सी.बोस गोमोह-हटिया रेलमार्ग और रांची-राउरकेला शाखा रेलमार्ग |
प्लेटफॉर्म | 03 |
निर्माण | |
पार्किंग | उपलब्ध |
अन्य जानकारी | |
स्थिति | संचालित |
स्टेशन कोड | HTE |
ज़ोन | दक्षिणपूर्व रेलवे |
मण्डल | राँची रेलवे मंडल |
हटिया रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: HTE), भारतीय राज्य झारखंड की राजधानी रांची में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। हटिया स्टेशन भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्वी रेलवे ज़ोन के रांची रेलवे मंडल के अंतर्गत आता है। हटिया रेलवे स्टेशन भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों से रेलवे संजाल से जुड़ा हुआ है। यह रांची-राउरकेला रेलवे खंड पर स्थित है।
रांची से दिल्ली और कोलकाता के लिए नित्य ट्रेनें चलती हैं। शहर एक प्रमुख रेलवे केंद्र है और यहां चार प्रमुख स्टेशन है: रांची जंक्शन हटिया स्टेशन, तातिशिलवाई रेलवे स्टेशन और नामकोन स्टेशन। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रांची जंक्शन से भी शुरू होती हैं।
उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं में प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, कम्प्यूटरीकृत आरक्षण सुविधा, आरक्षण काउंटर, वाहन पार्किंग आदि शामिल हैं।[1][2] वाहनों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है। यहाँ शाकाहारी और मांसाहारी जलपान गृह, टी स्टाल, बुक स्टाल, पोस्ट और टेलीग्राफिक कार्यालय हैं। सुरक्षा के लिए सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।[3] स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाली रेलवे चिकित्सा इकाई हटिया स्टेशन के पास स्थित है। हटिया स्टेशन झारखंड के महत्वपूर्ण स्थलों के लिए परिवहन प्रदान करने वाले बस टर्मिनल और घरेलू हवाई अड्डे के करीब स्थित है।
तीनों प्लेटफार्म फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के साथ जुड़े हुए हैं।
हटिया दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेलवे मंडल का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन और कई ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन है। कई विद्युतीकृत के साथ-साथ डीजल स्थानीय, एम / ई, एसएफ, जीआर यात्री ट्रेनें भी हटिया / रांची से देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए लगातार अंतराल पर चलती हैं।
कई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें हटिया स्टेशन से चलती हैं।[4][5]