हनी रोज़ | |
---|---|
2019 में हनी रोज़ | |
जन्म |
हनी रोज़ वर्गीज[1] |
उपनाम | ध्वनि, पोन्नू[2] |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2005 – वर्तमान |
हनी रोज़ वर्गीज एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं। रोज़ ने कुछ तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।[3] [4] [2] उन्होंने 2005 की मलयालम फिल्म बॉय फ्रेंड से अभिनय की शुरुआत की। 2012 में त्रिवेंद्रम लॉज के साथ उन्हें अच्छी सफलता मिली।[5]
हनी रोज़ का जन्म केरल के मूलामट्टमं में सिरो-मालाबार कैथोलिक परिवार में हुआ था।[6] [7] उन्होंने एस.एच.ई.एम हाई स्कूल, मूलामट्टमं में शिक्षा प्राप्त की थी।[7] उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज फॉर विमेन, अलुवा से संचारात्मक अंग्रेजी में कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।[8]
हनी रोज़[9] ने 2005 में 14 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने विनयन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म बॉय फ्रेंड में अभिनय किया।[6][10][11] उन्होंने मणिकुट्टन के दोस्त की भूमिका निभाई थी।[12] 2006 में, उन्होंने अपनी पहली गैर-मलयालम परियोजना, तेलुगू में ई वर्षम साक्षीगा को स्वीकार किया, उसके बाद उनकी पहली तमिल फिल्म, रोमांटिक ड्रामा मुधल कानावे आई।[13] हनी रोज़ ने मुथ्याला सुब्बिया की 50वीं फिल्म आलयम में अभिनय किया जो उनकी पहली तेलुगू फ़िल्म थी।[14]
उनका कमबैक किरदार त्रिवेंद्रम लॉज में 'ध्वनि नांबियार' का था, इसने उनके करियर को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने उस फिल्म के बाद अपना स्क्रीन नाम ध्वनि में बदलने का फैसला किया,[15] लेकिन अंजू सुंदरीकाल में उन्होने पुन: अपना नाम हनी रोज़ कर लिया।[16]