हबर्ट सेसिल बूथ | |
---|---|
जन्म |
4 जुलाई 1871 ग्लॉसेस्टर, इंग्लैंड |
मौत |
14 जनवरी 1955 क्रॉयडन, इंग्लैंड | (उम्र 83)
राष्ट्रीयता | अंग्रेज |
शिक्षा | सिटी एंड गिल्ड्स ऑफ़ लंदन इंस्टीट्यूट, लन्दन |
जीवनसाथी | शार्लोट मैरी पियर्स (वि॰ 1903; नि॰ 1948) |
हुबर्ट सेसिल बूथ (4 जुलाई 1871 – 14 जनवरी, 1955)[1] एक अंग्रेज इंजीनियर थे, जिन्हें पहले विद्युत् संचालित वैक्यूम क्लीनर बनाने के लिए जाना जाता है । [2][3][4][5]
उन्होंने फेरिस पहियों,[6] निलंबन पुलों और कारखानों को भी डिजाइन किया था। बाद में वे ब्रिटिश वैक्यूम क्लीनर और इंजीनियरिंग कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी बने।
बूथ 1871 में ग्लॉसेस्टर,[7][8] इंग्लैंड में जन्में थे. वे प्रधानाध्यापक एच लॉयड ब्रेटन की देखरेख में ग्लॉसेस्टर कॉलेज और ग्लॉसेस्टर काउंटी स्कूल में शिक्षित हुए। 1889 में उन्होंने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए केन्द्रीय तकनीकी कॉलेज, लंदन[9] में दाखिला लिया। प्रोफेसर विलियम काऊथोर्न के मार्गदर्शन में सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन साल के कोर्स किया। उन्होंने डिप्लोमा ऑफ एसोसिएटशिप (एसीजीआई) पूरा किया, इसमें वे इंजीनियरिंग विभाग में दूसरे स्थान पर आए। आगे वे सिविल इंजीनियर्स संस्थान के छात्र बने।