हीरो जापानी फिल्म है, जो एक 2001 में बने समान नाम के जापानी धारावाहिक पर आधारित है। इसके सभी कलाकार इसी धारावाहिक से ही लिए गए हैं। इसी फिल्म का दूसरा भाग इसी नाम से 2015 में प्रदर्शित हुआ था। यह फिल्म 8 सितम्बर 2007 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ।[1]
यह कहानी कुरयु कोहेइ के इश्गकी द्वीप में जाने के 6 वर्षों के बाद शुरू होती है। कुरयु वापस टोक्यो जिले में जाता है और अपने पुराने दोस्तों के साथ मिलता है। कुरयु एक गाड़ी द्वारा टक्कर मार कर भागने वाले एक प्रकरण का हिस्सा बनता है। उसे एक शक्तिशाली वकील कोशिरो का सामना करना पड़ता है। कुरयु इसके बाद केवल सबूत कि तलाश में लगा रहता है। जिसमें वह कई बहुत दूरी वाले यात्रा भी करता है।