हीरोइन | |
---|---|
![]() | |
निर्देशक | मधुर भंडारकर |
पटकथा |
अनुराधा तिवारी मनोज त्यागी[1] |
कहानी | मधुर भंडारकर |
निर्माता |
रोनी स्क्रूवाला मधुर भंडारकर |
अभिनेता |
करीना कपूर अर्जुन रामपाल रणदीप हुड्डा शहाणा गोस्वामी |
छायाकार | महेश लिमाय |
संपादक | देवन मुरुदेश्वर |
संगीतकार | सलीम-सुलेमान |
निर्माण कंपनी |
भंडारकर एंटरटेनमेंट |
वितरक | यूटीवी मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
150 minutes[3] |
देश | भारत |
भाषायें |
हिन्दी अंग्रेजी |
लागत | ₹32 करोड़ (US$4.67 मिलियन)[4] |
हीरोइन २०१२ में प्रदर्शित मधुर भंडारकर द्वारा लिखित, निर्देशित फ़िल्म है। मधुर भंडारकर इसके सह-निर्माता भी हैं। फ़िल्म एक सुपरस्टार माही अरोड़ा की कहानी है। इस फ़िल्म में एक फ़िल्म अभिनेत्री की कहानी को दर्शाया गया है।
हीरोइन एक सुपरस्टार माही अरोड़ा (करीना कपूर) की कहानी है। जिसने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन फिर भी तमाम कामयाबियों के बाद भी वो अपने आपको तन्हा महसूस करती है। वो अपनी ही स्टारडम की गुलाम बन जाती है। फिर नई हीरोइनों के आने के बाद उसकी कामयाबी में जैसे ग्रहण सा लग जाता है वो एक हिट फिल्म के लिए तरस जाती है। माही तरह तरह के हथकंडे अपनाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी हीरोइनों से आगे निकलने की कोशिश करती है। वो अपने सह कलाकार आर्यन खन्ना (अर्जुन रामपाल) से बेहद मोहब्बत भी करती है जो पहले से ही शादीशुदा है। एक तरफ तो माही आर्यन के लिए कुछ भी करने को तैयार है तो दूसरी तरफ आर्यन बेहद प्रेक्टिल इंसान है और उसके लिए करियर ही सब कुछ है। इन सब वजहों से माही की जिंदगी में एक के बाद मुश्किलें पेश आने लगती हैं। उसके पास फिल्मों का अकाल पड़ने लगता है। वो निर्माताओं के घर जाकर उनसे फिल्में देने की गुजारिश करने लगती है। मानसिक अवसाद की वजह से उसका करियर तबाह होने लगता है लेकिन तमाम विवादों में रहने की वजह से वो खबरों में बनी रहती है।
हीरोइन | ||||
---|---|---|---|---|
चित्र:Heroine Cover.jpg मूल सीडी कवर | ||||
हीरोइन तक ध्वनि-पट्टी सलीम-सुलेमान द्वारा | ||||
जारी | 20 अगस्त 2012 | |||
भाषा | हिन्दी | |||
लेबल | सोनी संगीत | |||
निर्माता | सलीम-सुलेमान | |||
सलीम-सुलेमान कालक्रम | ||||
|
गीतसूची | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | संगीत | अवधि |
1. | "हलकट जवानी" | सुनिधि चौहान | 04:00 |
2. | "तुझपे फिदा" | बेनी दयाल, श्रद्धा पंडित | 05:00 |
3. | "ख्वाहिशें" | श्रेया घोषाल | 03:59 |
4. | "सैयाँ" | राहत फ़तेह अली खान | 03:32 |
5. | "मैं हिरोइन हूँ" | अदिति सिंह शर्मा | 03:30 |