हेनले पासपोर्ट सूचकांक

प्रकार
पासपोर्ट दिशानिर्देश
उपलब्ध भाषाअंग्रेज़ी, चीनी, फ़्रांसीसी, स्पेनी, अरबी और रूसी
मूल देशयूनाइटेड किंगडम
मालिकहेनले & पार्टनर्स
जालस्थलwww.henleypassportindex.com
व्यावसायिकहाँ
पंजीकरणनहीं
शुरू2005; 19 वर्ष पूर्व (2005)[1]
वर्तमान स्थितिऑनलाइन

हेनले पासपोर्ट सूचकांक (Henley Passport Index) विभिन्न देशों अथवा उनके पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग होती है। यह उस देश के आम नागरीकों के पासपोर्ट को विश्व में भ्रमण करने के लिए मिल रही स्वतंत्रता की तरफ इंगित करता है।[2] इसकी शुरुआत 2006 में हेनले एंड पार्टनर्स ने वीजा प्रतिबंध सूचकांक के रूप में की।[3] जनवरी 2018 में इसका नाम बदल दिया गया।[4]

ये सूचकांक प्रति वर्ष जारी किया जाता है। इसमें विश्व के 199 देशों (पासपोर्ट) के नाम शामिल किये जाते हैं। यह उस संख्या को निरूपित करता है जितने देशों में आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। अर्थात् जिस पासपोर्ट के साथ वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।[5] किसी विशेष देश के पासपोर्ट के साथ आप कितने देशों में वीजा के बिना घूम सकते हो, उस संख्या को "स्कोर" कहते हैं। इसके आँकडे अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ से प्राप्त किये जाते हैं।[6] ये आँकड़े ट्रेवल इन्फोर्मेशन मैन्युल ऑटोमेटिक दस्तावेजों के डेटाबेस में होते हैं।[3][7]

सूचकांक की परिभाषा

[संपादित करें]

हेनले पासपोर्ट सूचकांक विभिन्न देशों के पासपोर्ट को उन गंतव्यों की संख्या के आधार पर रैंक करता है, जहाँ किसी विशेष देश के साधारण पासपोर्ट का उपयोग करके पूर्व वीज़ा की आवश्यकता के बिना ("वीज़ा-मुक्त") पहुंचा जा सकता है।[8][9] इस सर्वेक्षण में 199 देशों के पासपोर्ट को 227 गंतव्यों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है।[10] गंतव्यों के रूप में देशों, प्रशासित क्षेत्रों और लघु-राज्यों को गिना जाता है।[11][12][13]

अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ अपने डेटाबेस में विश्वस्तर पर गंतव्यों और यात्रा सूचनाओं की जानकारी बनाये रखता है।[14] हालांकि सभी क्षेत्रों से पासपोर्ट नहीं जारी किये जाते अतः गंतव्यों की तुलना में पासपोर्ट की संख्या कम रखी गयी है।[15]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ओ'हारे, मौरीन (18 जुलाई 2023). "The world's most powerful passports for 2023" [2023 में विश्व के सबसे शकित्शाली पासपोर्ट]. सीएनएन (अंग्रेज़ी में).
  2. स्मिथ, ओलिवर (29 फ़रवरी 2016). "The world's most powerful passports" [विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट]. द टेलीग्राफ. मूल से 23 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित.
  3. लमहामद, अय्या (11 जनवरी 2023). "Azerbaijan improves its position in World Passport Index" [अज़रबैजान ने विश्व पासपोर्ट सूचकांक में अपनी स्थिति सुधारी]. अज़ेर न्यूज़ (अंग्रेज़ी में).
  4. आंद्रेजेविक, मार्क और वोल्सिक, ज़ाला (2016). Commercial Nationalism: Selling the Nation and Nationalizing the Sell (अंग्रेज़ी में). पाल्ग्रेव मैकमिलन, न्यूयॉर्क. ISBN 9781137500984
  5. नेअमानी, पोचरापोन; ली, लॉयड (20 जुलाई 2022). "The most powerful passports in the world in 2022, ranked" [2022 में विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट]. इंसाइडर (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  6. "How powerful is your country's passport in 2023?" [2023 में आपके देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है?]. क्वार्ट्ज़ (अंग्रेज़ी में). 24 जनवरी 2023.
  7. अब्राहमियन, एटोसा अराक्सिया (2015). The Cosmopolites: The Coming of the Global Citizen (अंग्रेज़ी में), पृष्ठ 70–93. कोलंबिया ग्लोबल रिपोर्ट्स, न्यूयॉर्क. ISBN 9780990976363
  8. डैनियल मैगुएर (15 जनवरी 2023). "Australian passports are among the world's most powerful. So where can it take you?" [ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों में से एक हैं। तो यह आपको कहाँ ले जा सकता है?]. एबीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में).
  9. ग्लीसन, कॉलिन (19 जुलाई 2022). "Irish passport ranked joint sixth most powerful globally" [आयरिश पासपोर्ट विश्व में संयुक्त रूप से छठा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है]. द आयरिश टाइम्स (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  10. फर्नांडीज, सेलिया (19 जनवरी 2023). "Japan has the No. 1 most powerful passport in the world for 2023—see where the U.S. lands on the list" [2023 के लिए जापान दुनिया का नंबर 1 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है - देखें कि अमेरिका इस सूची में कहां है]. सीएनबीसी (अंग्रेज़ी में).
  11. "How powerful is the Indian passport? Check out Henley Index ranking" [भारतीय पासपोर्ट कितना शक्तिशाली? हेनले सूचकांक की रैंकिंग देखें]. ज़ी बिजनेस (अंग्रेज़ी में). 22 मई 2018. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  12. मैक्डोनाघ, शैनन (31 जनवरी 2022). "These are the world's most powerful passports in 2022" [2022 में ये हैं विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट]. यूरोन्यूज़ (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  13. Neammanee, Pocharapon (19 जुलाई 2024). "The Most Powerful Passports in the World in 2022, Ranked". एंट्रेप्रेन्यूर मैगज़ीन (अंग्रेज़ी में).
  14. "Pakistani passport remains fourth-worst in the world: Henley index" [पाकिस्तानी पासपोर्ट विश्व में चौथा सबसे बुरा पासपोर्ट: हेनले सूचकांक]. डॉन (समाचार पत्र) (अंग्रेज़ी में). 20 जुलाई 2022.
  15. कलिन, क्रिश्चियन एच. (2015). Global Residence and Citizenship Handbook [वैश्विक निवास और नागरिकता पुस्तिका] (अंग्रेज़ी में) (5 संस्करण). आइडियास पब्लिकेशन्स. पपृ॰ 147–148. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-9524052-7-7.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]