१ अगस्त २००० को पहलगाम में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी आक्रमण हुआ। इसमें ३० लोग मारे गए। पहलगाम भारत के जम्मू एवं काश्मीर राज्य के अनन्तनाग ज़िले में है। श्रद्धालु सालाना अमरनाथ यात्रा को निकले थे जब इस्लामी आतंकवादीयोंने यह आक्रमण किया।[1][2][3] इसके बाद, भारत के प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहलगाम का दौरा किया और हत्याओं के लिए लश्कर-ए-तैयबा को दोषी ठहराया।[4]